फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम

Fri, 17 Nov 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला में नेशनल हाईवे पर आईएमएस कॉलेज के सामने जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट की तरफ आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने ट्रक फंस गया जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया। इस बीच सड़क पर करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

नेशनल हाईवे पर स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भवन निर्माण का काम चल रहा है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बजरी से भरा एक बड़ा ट्रक गलत दिशा में मुड़ा। इस कारण ट्रक को रोकना पड़ा। इसके बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को पीछे खींचा गया। क्रेन हाईवे पर खड़ी हुई तो यातायात व्यवस्था ठप हो गई जिससे दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना  पड़ा। करीब एक किमी तक ब्रजघाट की ओर व एक किमी तक गजरौला की दिशा में वाहनों की कतारें लग गईं। हाईवे से क्रेन व ट्रक हटने में एक घंटा लग गया। एक घंटे तक जमा लगा रहा। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें