फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लगा जाम

Mon, 20 Nov 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला हाईवे पर जाम में फंसे वाहनााें से राहगीर हो गए परेशान। अमर उजाला
विज्ञापन
हाइवे स्थित चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से सड़क संकरी हो गई है। यहां से धीरे-धीरे वाहनों को निकलना पड़ता है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे चौपला पर वाहन फंसने से जाम लग गया। चौपला के दोनों ओर एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब छह बजे के बाद ट्रैफिक रेंगकर पास हुआ। इससे मुसाफिरों, वाहन चालकों को भारी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन

आए दिन लगने वाले जाम ने रविवार शाम हाइवे को फिर गिरफ्त में ले लिया। शाम करीब साढ़े चार बजे चौपला पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन फंसते चले गए। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। एक के बाद एक वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इससे जाम की समस्या बढ़ गई। गजरौला चौपला से लेकर लाइफ साइंसेज तक व दूसरी ओर भानपुर फाटक तक वाहनों के पहिए थम गए। दोनों दिशाओं में एक-एक किमी तक जाम लग गया। यातायात सुचारु कराने को पुलिस जुटी रही। शाम करीब छह बजे के बाद ट्रैफिक रेंगना शुरू हुआ। जाम से जूझने वाले यात्रियों, वाहन चालकों को इससे भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। हाइवे पर जाम से गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा, चांदपुर, मुरादाबाद, रामपुर के दैनिक यात्रा करने वालाें के लिए मुसीबत बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें