गजरौला। दारानगर व अलीनगर के बीच रामगंगा पोषक नहर पर पैंटून पुल से आवागमन शुरू हो गया। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी ने फीता काट कर उद्घाटन करते हुए कहा कि पुल से छह गांवों के ग्रामीणों को खासा फायदा होगा।
बीते कई दशकों से चकनवाला गांव के सामने रामगंगा पोषक नहर पर लग रहा पैंटून वहां से हटा दिया गया। कारण चकनवाला के सामने पक्का पुल बन जाने के कारण पैंटून पुल की जरूरत नहीं रही। शुक्रवार को स्थानीय विधायक राजीव तरारा व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी ने पुल का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दारानगर व अलीनगर के बीच पैंटून पुल से दारानगर, अलीनगर, मुरादपुर, टीकों वाली, भुड्डी वाली गांवों के ग्रामीणों को खासा फायदा होगा। उनको नाव से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर समरपाल सिंह, करन सिंह, त्रिलोक सिंह भड़ाना, मंगत सिंह सिंचाई विभाग के एक्सईन नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।