फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़कों पर राैंद रहे यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रामपुर में सोमवार को बोर्ड का पेपर देने जाते समय बाइक सवार छात्रों की ट्रक्टर-ट्राॅली को टक्कर के बाद मौत हो गई। चर्चा है कि चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। यातायात नियमों की अनदेखी का यह कोई पहला मामला नहीं है। अमरोहा में भी शहर और ग्रामीण अंचलों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान कारगर साबित नहीं हो रहा है। बच्चे तो छोड़ों बड़े भी सड़कों पर ट्रिपलिंग करते, मोबाइल पर बात करते और हेलमेट व सीट बेल्ट का पालन किए बिना वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन आम बात बन गई है। दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग सवारी, और चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट लगाए दौड़ रहे हैं। वाहन चालक नियमों को अपनी शान मानते हैं, जबकि गलत दिशा में वाहन चलाना और तेज गति से गाड़ी दौड़ाना आम बात हो गई है। हालांकि, पुलिस ने पिछले छह महीने में दो हजार से अधिक चालान काटे और लाखों रुपये का जुर्माना वसूला, इसके बावजूद भी लोग नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। हर दूसरी बाइक पर तीन सवार दिखाई देते हैं। सोमवार को अमरोहा की सड़कों पर यही हाल रहा।
सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़े चेतावनी दे रहे हैं कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया, तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। ट्रिपलिंग, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे यातायात नियमों का पालन करें। सिर्फ अभियान और चालान पर्याप्त नहीं हैं। लोगों की मानसिकता में बदलाव और जिम्मेदाराना रवैया अपनाना ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या जागरूकता अभियान से नहीं आएगी। इसके लिए लोगों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें