फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान का रखें ध्यान, वरना कटेगा भारी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। इससे वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी तो होगी। शहर को जाम के झाम से जूझना नहीं पड़ेगा। यह प्लान दो नवंबर से लागू हो जाएगा। जोया से नौगांवा सादात बिजनौर जाने वाले वाहन विकास भवन रोड से मखदूमपुर नौगांवा बाईपास होते हुए गंतव्य के लिए रवाना होंगे। नौगांवा बिजनौर से जोया की ओर आने वाले वाहन नौगांवा कांठ बाईपास होकर कैसला रोड होकर बंबूगढ़ होते हुए आगे जाएंगे। दिल्ली से नौगांवा बिजनौर जाने वाले वाहनों को जोया जाने की जरूरत नहीं है। वह अतरासी रोड होकर गंतव्य को रवाना होंगे। यह प्लान हर रोज सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक प्लान वाहन चालकों को ध्यान रखना होगा। अन्यथा चालान के साथ भारी जुर्माना और एमवी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये रहेगा रूट प्लान
जोया से मंडी समिति जाने वाले भारी वाहन विकास भवन, एआरटीओ ऑफिस, डीपीएस स्कूल से कुलड़िया रोड होते हुए मंडी समिति जाएंगे। इसी प्रकार अतरासी से मंडी समिति जाने वाले भारी वाहन डीपीएस स्कूल, गुलड़िया रोड होते हुए मंडी समिति पहुंचेंगे।
मंडी समिति से जोया रोड जाने वाले भारी वाहन गुलड़िया रोड, डीपीएस स्कूल, एआरटीओ कार्यालय, विकास भवन होते हुए जोया पहुंचेंगे।
जोया से नौगांवा बिजनौर की ओर जाने वाले भारी वाहन विकास भवन, एआरटीओ ऑफिस, डीपीएस स्कूल, गुलड़िया रोड, पंजू सराय, रज्जाकपुर, मखदुमपुर- नौगांवा बाईपास होते हुए आगे जाएंगे। इसी प्रकार नौगांवा बिजनौर से जोया रोड आने वाले भारी वाहन नौगांवा कांठ बाईपास, नाजिरपुर, कैलसा रोड, उमरपुर, बंबूगढ़ होते हुए जोया पहुंचेंगे।
विज्ञापन

नौगांवा रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नौगांवा बाईपास, याहियापुर, कांठ बाईपास, नाजिरपुर, कैलसा रोड पाकबड़ा, उमरपुर और बंबूगढ़ होते हुए जोया जाएंगे।
दिल्ली की ओर से नौगांवा बिजनौर जाने वाले भारी वाहन अतरासी बाईपास, डीपीएस स्कूल, रेलवे फाटक गुलड़िया रोड, धनौरा रोड, पंजू सराय होते हुए राज्जाकपुर, मखदुमपुर बाईपास होते हुए निकलेंगे।
नोट:- यह ट्रैफिक प्लान रोडवेज बस, स्कूल बस पर लागू नहीं होगा। साथ ही विशेष परिस्थितियों में भारी वाहन ट्रक, बस, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि के प्रतिबंधित समय में आवागमन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के स्तर से अनुमति प्रदान की जाएगी। जिसका अधिकतम एक माह के लिए वैध होगा।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यह प्लान लागू किया गया है। ट्रैफिक प्लान को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक पर जुर्माना, चालान के साथ एमवी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विपिन ताडा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें