फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर ट्रैफिक प्लान लागू, आज रात 8 बजे से भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी

Tue, 23 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत आज मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार रात आठ बजे तक जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 24 जून को ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर तिगरी धाम, ब्रजघाट, सीपिया घाट, पूठ घाट, पौरारा, सिरसा और जल्लोपुर समेत विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए डायवर्जन योजना लागू की जा रही है।
योजना के अनुसार रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों को बिलारी, सिरसी, संभल और असमौली होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से डायवर्ट किया जाएगा। मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले वाहन अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज और मवाना मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा और गजरौला से दिल्ली, गाजियाबाद तथा मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हसनपुर, मंगरौला और गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से भेजा जाएगा। हालांकि कार, पिकअप वाहन, रोडवेज बसें तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए हाईवे और प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें