फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे ट्रक खराब होने से लगा जाम

सार

चौपला के निकट हाईवे किनारे ट्रक खराब हो जाने के कारण जाम लग गया।जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज जा रहे छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी।पुलिस ने क्रेन मंगाकर खराब ट्रक को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौपला के निकट हाईवे किनारे ट्रक खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज जा रहे छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। बामुश्किल साइकिल को निकाल कर छात्र-छात्राएं स्कूल पहुुंचे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया।
विज्ञापन

बुधवारसुबह मुरादाबाद की तरफ से आ रहा ट्रक दिल्ली की दिशा में जारहा था। वह ओवरब्रिज पर ऊपर से जाने की बजाय हाईवे किनारे वाले मार्ग से निकल रहा था। चौपलाके निकट पहुंचने पर ट्रक खराब हो गया। जिसके चलते चालक को ट्रक को वहीं पर खड़ा कर दिया। उसके पीछे आ रहे वाहन मार्ग अवरुद्घ होने के कारण खड़े हो गए। इससे जाम लग गया। जाम में स्कूल वाहन भी फंस गए। जाम को संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिस ने क्रेन मंगाकर खराब ट्रक को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि ट्रक खराब होने के कारण थोड़ी देर के लिए वाहन रुक गए थे। तुरंत क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें