अमरोहा। जोया रोड स्थित नई पुलिस लाइन के सामने सेवा ज्योति यात्रा व विकसित भारत संकल्प सभा के चलते बुधवार को जोया-अमरोहा मार्ग पर सुबह सात से दोपहर दो बजे तक सात घंटे यातायात डायवर्जन रहेगा। वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही चलेंगे।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जोया से बंबूगढ़ व अमरोहा आने वाले वाहन जोया से संभल चौराहा, पतकोई चौराहा और बंबूगढ़ बाईपास होकर जाएंगे। अमरोहा से जोया, मुरादाबाद व संभल जाने वाले वाहन बंबूगढ़ बाईपास, पतकोई चौराहा और संभल चौराहा होकर जाएंगे।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा न करने और डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।