फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैफिक कांस्टेबल ने शादीशुदा महिला से शादी का वादाकर किया शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल विजय शर्मा पर बागपत की शादीशुदा महिला ने शादी का वादाकर करीब तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि कांस्टेबल ने मांग में सिंदूर भरकर शादी का विश्वास दिलाया था। गर्भवती होने पर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के मुताबिक, करीब चार साल पहले महिला की विजय से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि शादीशुदा होने की जानकारी के बावजूद विजय ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव बनाया और धमकी दी कि बच्चा रहा तो वह राइफल से गोली मार लेगा।
महिला ने विजय को 55 हजार रुपये का फाइनेंस लोन और 58 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी दिलाने, साथ ही सोने की अंगूठी व कुंडल देने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, विजय ने जेवर गिरवी रख दिए और अब शादी से इन्कार कर रहा है। एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद अलग-अलग नंबरों से धमकी देने का भी आरोप लगाया। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें