फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीईटी खत्म होते ही शहर में लगा जाम, एक किलोमीटर तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की दोनों पालियां समाप्त होते ही रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के निकलने के कारण प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। टीपी नगर चौराहा, जोया रोड ओवरब्रिज, बिजनौर रोड और नानक चंद रोड पर जाम लग गया। गांधी मूर्ति से जोया रोड ओवरब्रिज तक करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी दिखाई दीं। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दाेनों पालियों के बाद करीब दो-दो घंटे राहगीर जाम से जूझते रहे।

जिले में पीईटी के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आठ केंद्र अकेले अमरोहा शहर में हैं। परीक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने पहले से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू किया था। इसके चलते सुबह में शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही, लेकिन परीक्षा समाप्त होते ही वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे समाप्त हुई। इसके बाद अभ्यर्थियों के बाहर निकलने और उन्हें लेने पहुंचे वाहनों के कारण सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। टीपी नगर चौराहे पर चारों दिशाओं से आने वाले वाहन फंस गए।
विज्ञापन

देखते ही देखते जोया रोड ओवरब्रिज, बिजनौर रोड और नानक चंद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़े। कई स्थानों पर राहगीरों को निकलने में भी परेशानी हुई। वाहनों की कतार में एंबुलेंस फंसने से स्थिति और गंभीर नजर आई।
यातायात पुलिस और सिविल पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को नियंत्रित कर रास्ता खुलवाया। काफी मशक्कत के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जाम नहीं लगा था, परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए वाहन धीरे-धीरे चलते थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें