अमरोहा के गांधी सभागार में व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक आयोजित हुई। व्यापारियों ने जीएसटी, जाम, अतिक्रमण और विभागीय समस्याओं पर प्रशासन से समाधान की मांग की। दुकानदारों में जुर्माने के डर से असंतोष देखा गया।
अमरोहा। कलक्ट्रेट स्थित सभागार गांधी सभागार में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की एक बैठक हुई। व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाई और निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने शहर में जाम, अतिक्रमण और विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याएं उठाई। जीएसटी से जुड़ी हुई जटिल समस्याओं के बारे में चर्चा की। कहा कि फर्जी व्यापारी सदन में नहीं आने चाहिए। जो लोग जीएसटी धारक हैं, वही सदन का हिस्सा बनें। सर्विस रोड पर अवरोधक बने जर्जर बिजली खंभे को हटाया गया।
नौगांवा सादात क्षेत्र के मुद्दों से सदन को बताया। जोया नगर चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने साप्ताहिक बाजार में लगने वाले भीषण जाम की समस्या और फूड विभाग द्वारा व्यापारियों में डर के माहौल को खत्म करने की मांग की। मिठाई विक्रेता, व्यापारी जुर्माने से डर कर अपनी-अपनी दुकानें बंद कर देते हैं। इस दौरान प्रदेश संयोजक खत्री मनोज टंडन, कमर नकवी, सुभाष शर्मा, सरदार रणवीर सिंह, विक्की शर्मा, अकरम अंसारी आदि मौजूद रहे।