फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली विभाग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारी अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। विभिन्न मांगों को उठाया और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारी व्यापारी प्रदेश संयोजक, जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय दाऊद सराय पहुंचे। अधिशासी अभियंता पुनीत निगम को समस्याओं के निस्तारण को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि कर्मचारियों की मिलीभगत से हरियाली फीडर की व्यवसायिक लाइट को दाऊद सराय फीडर से जोड़ दिया गया है। जिससे दाऊद सराय फीडर क्षेत्र के बाशिंदे तथा व्यापारी शटडाउन और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। विभाग के कार्यालयों में कई वर्षों से जमे बाबू का ट्रांसफर किया जाना चाहिए। उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर को सुचारू रूप से कार्यरत होना चाहिए। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीओ तृतीय जीडी प्रजापति, जेई दाऊद सराय फीडर, मोनू यादव, कमर नकवी, हरीश अरोड़ा, रजा आदिल, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें