फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन गेट पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा युवक गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कांकाठेर स्टेशन के निकट ट्रेन की बोगी के गेट पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा युवक गिर कर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक सैदनगली थाना क्षेत्र के उझारी कस्बे का है।
विज्ञापन

सैदनगली के कस्बा उझारी के बुरावली अड्डा निवासी अर्श की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में रिश्तेदारी है। वह शादी में आया था। जहां से साथियों के साथ घूमते हुए कांकाठेर रेलवे स्टेशन के निकट पहुंच गया। यहां पर एक ट्रेन खड़ी थी। जिसके गेट पर खड़े होकर युवक सेल्फी ले रहे थे। इस बीच अर्श का पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर कर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों को घायल होने की सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें