अमरोहा। शहर की समस्याओं को लेकर व्यापारी एसपी से मिले। ज्ञापन सौंपकर निराकरण कराने की मांग की।
शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में तमाम व्यापारी पुलिस ऑफिस पहुंचे। एसपी पूनम को सबसे पहले अमरोहा आगमन पर बधाई दी। बाद में मांग करते हुए कहा कि शहर में बिगड़ी यातायात समस्याओं को निपटाकर व्यवस्थित किया जाए। साथ ही अतिक्रमण पर सख्ती से निपटा जाए जो जाम का प्रमुख कारण है। इसके अलावा रात्री गश्त बढ़ाई जाए ताकि अपराध में कमी आए और व्यापारिक प्रतिष्ठान सुरक्षित रहें। व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद कायम करने के लिए मासिक बैठक आयोजित की जाए। इस दौरान समीर खान, रमेश कलाल, कमर नक़वी, मोनू यादव, सुमित धवन, शशि प्रकाश, जुबैर मंसूरी, शादाब फारूकी, अर्पण सिंघल, शाहरुख खान, विनोद मौर्य, नरेंद्र चौहान, शहजाद खान आदि व्यापारी मौजूद रहे।