फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में एमएलसी से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजनौर रोड के प्रस्तावित चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो से मिला। व्यापारियों ने कहा कि विनियमित क्षेत्र की टीम ने सड़कों के दोनों और लाल निशान लगाए हैं। उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान टूटे तो वह सड़कों पर आ जाएंगे। इसके लिए उन्होंने इसमें संशोधन की मांग की।
विज्ञापन

अमरोहा महायोजना 2031 लागू हो चुकी है। लिहाजा शहर में विकास कार्यों को गति देने का काम किया जाएगा। इसी के तहत सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा। पिछले महीने विनियमित क्षेत्र की टीम ने टीपी नगर चौक से बटवाल तक सड़कों के दोनों और लाल निशान लगाने की कार्रवाई की गई थी। बीच सड़क से दोनों ओर 18 मीटर की दूरी पर लाल निशान लगाए गए थे। जिससे कुछ व्यापारियों की पूरी दुकान व मकान इसकी जद में आ गए थे। इसी को लेकर व्यापार मंडल अमरोहा के जिलाध्यक्ष इब्राहीम मंसूरी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो से मिला तथा इसमें संशोधन की मांग की। व्यापारियों की मांग पर एमएलसी ने मामले में डीएम से मिलकर कोई हल निकाले जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महामंत्री सिद्धार्थ जैन, भुवन अमरोहवी, सुरेश कुमार विरयानी, नवीन गोले, अनवर सालिम, मोहम्मद कामिल पाशा, सलाउद्दीन मंसूरी, विजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें