फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर ट्रैफिक वनवे करने के कारण लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे वनवे कर दिए जाने और हापुड़ व मुरादाबाद से भारी वाहन न रोकने की वजह से हाईवे पर शाम छह बजे से जाम लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे वाहनों की तादाद बढ़ने लगी। जाम में फंसे वाहन सवार लोगों ने डिवाइडर से कार आदि को पार किया तो कई वाहन वापस लौट गए। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। रात नौ बजे के बाद वाहन आगे बढ़े तो राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सावन माह के पांचवें सोमवार पर कांवड़ में गंगा जल लेने जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर शनिवार सुबह चार बजे से हाईवे पर ट्रैफिक वनवे कर दिया गया। शाम तक वाहन मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर सही दौड़ते रहे। शाम छह बजे वाहनों का रेला इस कदर उमड़ा कि सीओ ऑफिस से लेकर शहवाजपुर डोर तक जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए।
आगे को वाहन न निकलता देख कई ने डिवाइडर से कार को पार किया और वापस पीछे की तरफ चले गए। जाम लगने की सूचना पाकर इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस के साथ जाम खुलवाने में लगे रहे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रात नौ बजे के बाद यातायात सुचारु करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें