अमरोहा। एसपी की सीसीटीवी कैमरे लगाने के पहल का असर दिखने लगा है। शहर में तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोट पुलिस चौकी, कोट चौराहा और चौक मोहल्ले अब सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गए हैं। अब इसकी परिधि में आने वाले की गतिविधि रहेगी। इसके अलावा कई और व्यापारियों ने भरोसा दिया है। इस कवायद से चोरी और आपराधिक वारदात पर अंकुुश लगेगा।
पुलिस कप्तान सुनीति ने आपराधिक वारदात पर अंकुश के लिए जिले के लोगों से अपील की है। उन्होंने एक सीसीटीवी कैमरे शहर के नाम से लगाने की गुजारिश की है। व्यापारिक संगठन समेत कई अन्य सामाजिक संगठनों ने एसपी की पहल का स्वागत किया है। इसके लिए गुरुवार को शहर के कोट पुलिस चौकी, कोट चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा शहर के चौक मोहल्ले में भी चार जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मालूम हो कि एसपी सुनीति ने घर या दुकान से बाहर की तरफ एक कैमरे को लगाने को कहा है, जिसका मुंह सड़क, गली और चौराहे की ओर हो। ताकि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से अपराध नियंत्रण में पुलिस को मदद मिल सकती है। कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से आपराधिक घटनाओं के पर्दाफाश हुए हैं। एसपी सुनीति ने कहा है कि सीसीटीवी कैमरे से आपराधिक तत्व अपराध करने से पहले सोचता है। इसके लिए व्यापारी और अन्य लोग दूसरे लोगों को भी प्रोत्साहित करने की अपील की है।