फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को जीएसटी गब्बर सिंह टेरर से डराया जा रहा है : कुंवर दानिश अली

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को जीएसटी गब्बर सिंह टेरर से डराया जा रहा है : कुंवर दानिश अली
विज्ञापन

अमरोहा। सांसद कुंवर दानिश अली ने लोकसभा में कहा कि आज जीएसटी गब्बर सिंह टेरर से व्यापारी परेशान हैं। बड़े कारोबारियों को छोड़कर छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे व्यापारियों में डर व हताशा है।
विज्ञापन

लोकसभा में उन्होंने एससी/एसटी और अल्पसंख्यकों की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकिन प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप खत्म करने के साथ अल्पसंख्यकों की छात्रवृत्ति खत्म कर दी गई है। उन्होंने सरकार से एससी/एसटी और अल्पसंख्यकों की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति फिर से बहाल करने की मांग की। कहा कि गैस, तेल कंपनियों को सरकार सब्सिडी दे रही है। जब हम रुस से क्रूड आयल अनुदानित दर पर आयात कर रहे है जो कि लगभग 32 प्रतिशत अनुदानित दर हो रहा है पर आखिर यह कौन सी वजह है कि जो भारत सरकार इसको डायरेक्ट आयात क्यों नहीं कर रही है। सरकार अपने चहेते रिलायंस और एसआर नायरा के लिए इतना बड़ा खेल क्यो खेल रही है। इसका फायदा सीधे जनता को मिलना चाहिए। कहा कि आज जीएसटी को गब्बर सिंह टेरर के नाम डराया जा रहा है। इस वजह से व्यापारी परेशान हैं। अमरोहा, बरेली और कई स्थानों पर जीएसटी के नाम पर छापे मारे जा रहे हैं। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के घर पर यह छापे नहीं मारकर छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सरकार ने नौजवानों को रोजगार तो दिया नहीं और कहते हैं स्टूडियो के पास जो पकोड़े की दुकान लगा रहा है, वह भी एक रोजगार है। नोट बंदी करते समय सरकार ने कहा था कि हम काला धन खत्म करेंगे लेकिन नकली नोटों का प्रसार आज देश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें