फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रॉली में मिट्टी भरने गए ट्रैक्टर स्वामी को मारी गोली, गंभीर

Wed, 05 Apr 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र में ब्रह्माबाद गोशाला के नजदीक स्थित तालाब से ट्रॉली में मिट्टी भरने गए ट्रैक्टर स्वामी को दबंगों ने गोली मार दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली के छर्रे दाएं कंधे में लगे हैं। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा निवासी कलुवा उर्फ रमजानी ट्रैक्टर स्वामी है। वह अपने ट्रैक्टर से किराए पर मिट्टी का भराव डालने का काम भी करता है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ब्रह्माबाद गोशाला के नजदीक स्थित तालाब से मिट्टी भरने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर गया था। यहां कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उसे गोली मार दी। गोली दाएं कंधे में लगी है। गोशाला पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक तीन राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टतया घटना संदिग्ध है। घायल व्यक्ति पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। हालांकि दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार यादव का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें