रहरा। क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम निवासी विजेंद्र सिंह गांव में लगे मोबाइल टावर पर कार्य करता है। बताते हैं कि रविवार की दोपहर करीब तीन बजे उसने रहरा बिजलीघर से टावर की लाइन सही करने के लिए शटडाउन मांगा था। बताते हैं कि बिजली घर पर तैनात एसएसओ ने शटडाउन दे दिया। जिसके बाद वह लाइन सही करने लगा। इसी बीच लाइन में करंट उतर आया है। करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।