सफाई पखवाड़ा के तहत रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्टेशन और अपने आस पास श्रमदान कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की शपथ ली। कहा कि भारत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कहीं पर गंदगी नहीं होने देंगे।
शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने कर्मचारी व अधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि शुक्रवार से सफाई पखवाड़ा शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि अपने आस पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखनी है। इसके लिए हमको रोजाना दो घंटे श्रमदान करना है। इस दौरान शपथ ली कि अपने आस पास कहीं भी गंदगी नहीं होने देंगे। सफाई व्यवस्था को मुकम्मल करेंगे। इस मौके पर आरपीएफ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार, मनीषा, अशोक कुमार, सोनू कुमार, शशि देवी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। संवाद