फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के ठहराव को लेकर यात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

सार

एसोसिएशन ने यात्रियों के सुगम प्रवेश के लिए अमरोहा रेलवे स्टेशन पर कुछ अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। शाम चार बजे के बाद दिल्ली से अमरोहा के लिए अन्य किसी गाड़ी का ठहराव नहीं है। इसलिए फैजाबाद एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया यात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर के रेलवे स्टेशन पर फैजाबाद, रानीखेत व पोरबंदर एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर सांसद कुंवर दानिश को मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन का कहना है कि इन ट्रेनों के ठहराव न होने से दिल्ली से अमरोहा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने यात्रियों के सुगम प्रवेश के लिए अमरोहा रेलवे स्टेशन पर कुछ अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री दोनों दिशाओं में यात्रा करते हैं। शाम चार बजे के बाद दिल्ली से अमरोहा के लिए अन्य किसी गाड़ी का ठहराव नहीं है। इसलिए फैजाबाद एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है। मांग है कि शहीद एक्सप्रेस जिसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। उसे फिर से अमरोहा, गाजियाबाद होकर चलाया जाए, क्योंकि यह पंजाब की ओर जाने वाली एकमात्र ट्रेन थी जिससे हजारों लोग यात्रा करते थे। प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो व तीन पर जाने के लिए दूसरा उपरगामी पुल या अंडर पास बनाया जाए, ताकि यात्रियों को रेलवे लाइनों से होकर न गुजरना पड़े। स्टेशन से 20-30 मीटर की दूरी पर स्थित वर्षों पुराने शमशान घाट एवं भूरे खां शहीद की मजार तक आने-जाने के लिए प्रस्तावित एवं रेलवे द्वारा पास किया हुआ अंडर पास जल्द से जल्द बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें