फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की प्रथम पूर्णिमा पर ब्रजघाट में स्नान आज

Tue, 02 Jan 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
ganga snan
विज्ञापन
नववर्ष 2018 की प्रथम पौष पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इससे ब्रजघाट हाईवे पर जाम लग सकता है। जाम से निजात के लिए सोमवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया। साथ ही भक्तों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में स्नान करते हैं। इसके लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। जानकारों के मुताबिक पौष पूर्णिमा पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार शाम से ही हाईवे पर बने सभी कटों को बंद करा दिया गया है। अपराध नियंत्रण के लिए सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें