फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से थमेगा चुनाव प्रचार

Fri, 24 Nov 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/ अमरोहा। 
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव 2017 का चुनावी शोर शुक्रवार की शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा। न रैली निकलेगी और न जुलूस। 25 नवंबर की शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इनके ठहरने की व्यवस्था प्रशासन ने मतदान केंद्र पर की है। 
नामांकन के बाद से नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में चेयरमैन व सभासद पद के उम्मीदवार जोरशोर से मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। कोई वोटरों से विकास के वादे कर रहा है तो कोई जीतने के बाद शहर को चमन बनाने की बात कह रहा है। चूंकि 26 नवंबर को वोटिंग होगी। इसलिए प्रशासन प्रत्याशियों के चुनाव पर भी विराम लगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी महमूद आलम अंसारी ने बताया कि मतदान समाप्ति से अड़तालिस घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद होता है। शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद यदि कोई प्रत्याशी जुलूस निकालकर प्रचार करता पाया जाता है या फिर अधिक संख्या में घूमता नजर आता है तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर लिखाई जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियां 25 नवंबर की शाम तक बूथों पर पहुंच जाएंगी। वहीं पर रात भर रहेंगी और सुबह से मतदान कार्य कराएंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें