फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात की मुराद पूरी करने के लिए शिवलिंग को गंगा जल में डूबोया

विज्ञापन
To fulfill the wishes of rain, Shivling was immersed in the Ganges water. - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
बरसात होने की कामना को लेकर शिवभक्तों ने झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर शिवलिंग को गंगाजल में डूबो दिया है। कहा है कि जबतक तेज बरसात नहीं होगी। तबतक शिवलिंग डूबे ही रहेंगे। पूर्व में ही इस तरह से बरसात हो चुकी है।
विज्ञापन

हसनपुर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस बार हसनपुर क्षेत्र में सूखा पड़ रहा है। जिससे गर्मी अधिक हो रही है। मनुष्यों के साथ जीव जंतुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। भगवान भोले शंकर से तेज बरसात करने की प्रार्थना करते हुए शिवलिंग को गंगाजल में डूबो दिया गया है। मंगलवार को गंगा सेवा समिति से जुड़े करीब पचास श्रद्घालु ब्रजघाट से जल लेकर हसनपुर पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग को गंगाजल में डूबो दिया। कहा कि जबतक बरसात नहीं होगी, तबतक शिवलिंग गंगाजल में डूबे रहेंगे। इस मौके पर अंकुर अग्रवाल, विशाल दीप गुप्ता, राहुल मित्तल, हर्षित सिंघल, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता, जागेश चौहान, श्री शिव महामंडल रामलीला समिति के संरक्षक व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, देरशाम से बरसात शुरू हो गई। जिसके चलते शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें