शादी में जूता चुराई रस्म के दौरान एक लाख रुपये की मांग की जाने पर बराती व घरातियों में कहासुनी के बाद मारपीट से अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से नगर के एक बैंक्वेट हाल में बरात आई थी। शाम को शादी कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि जूता चुराने की रस्म के दौरान लड़की पक्ष की युवतियों ने दूल्हा प ्ष से एक लाख रुपये की मांग कर दी। इतनी रकम देने से दूल्हा पक्ष न इनकार कर दिया। जिसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर लात घूंसे चल जाने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने बैठकर मामला रफा दफा कर लिया इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।