मंडल स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) में अमरोहा में आयोजित हुई। इसमें अमरोहा गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान में, भूगोल में मुरादाबाद और हिंदी, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र में जनपद बिजनौर, जीव विज्ञान, इतिहास, अंगेजी विषय में रामपुर विजेता रहे।
मंडल स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि शिक्षक-शिक्षाकाओं ने बहुत मेहनत से टीएलएम बनाए हैं। इसका लाभ छात्र-छात्राओं को कक्षा शिक्षण के माध्यम से मिलना चाहिए। सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने कहा कि इस प्रदर्शनी की टीएलएम का लाभ अंतिम बच्चे तक मिलना चाहिए। शिक्षण कौशल के टीएलएम को अपने तक सीमित न रखकर विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाए। जिससे सभी बच्चे लाभांवित हो सकें।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म यथा दीक्षा ऐप, स्विफ्ट चैट पैप आदि पोर्टल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। निर्णायक मंडल में डाॅ. मनमोहन सिंह, डॉ. बबलू सिंह, डाॅ. पवन गैरा, अरविन्द यादव, डाॅ. मृदुला भालवर, स्नेहा प्रकाश रहे। प्रदर्शनी में जनपद मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, अमरोहा से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र विषयों के सर्वश्रेष्ठ टीएलएम बनाने वाले 43 शिक्षकों, शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या स्नेहलता ने आभार जताया।