स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों और झोलाछापों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में नगर व ग्रामीण इलाकों के अस्पताल एवं क्लीनिक बंद रख संचालकों ने जुलूस निकाला। बंदी के बाद भी अस्पताल व क्लीनिक खोलने पर को लेकर उनकी संचालकों नोकझोंक हुई। हंगामे की हालत बन गई।
शनिवार को नगर में ग्रामीण व नगर क्षेत्र के कुछ अस्पताल एवं क्लीनिक संचालक एकत्र हुए। उन्होंने जुलूस निकालकर विरोध करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। जिससे उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जुलूस निकालते हुए संचालक जब नगर के मोहल्ला बस्ती में अग्रसेन मार्केट में पहुंचे तो यहां पर एक अस्पताल खुला मिलने पर संचालकों ने उसके संचालक से बंद कर विरोध जुलूस में शामिल हाेने को कहा। जिस पर विवाद हो गया। किसी तरह मामला शांत कराया गया। बाद में मरीजों को परेशानी होने की बात कहते हुए सीएचसी में गए। जुलूस में डॉ.अनिरुद्ध रस्तोगी, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. समीर अली, डॉ. इशरत अली, डॉ.फुरकान, डॉ.राजेंद्र सिंह, डॉ. उमर खान, डॉ. देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।