फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : तिगरी-गजरौला मार्ग से नहीं निकलेंगे श्रद्धालुओं के वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लौटने वाले वाहनों को तीन वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। तिगरी-गजरौला मार्ग पर उनकी पाबंदी रहेगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले का मुख्य स्नान शुक्रवार तड़के से शुरू हो जाएगा। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब घर लौटने लगेगा। तिगरी-गजरौला मार्ग जाम मुक्त रखने के लिए उस पर श्रद्धालुओं के वाहन वापस आने पर पाबंदी रहेगी। उनके वाहनों को तीन वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं के वाहन नीचे लिखे वैकल्पिक मार्ग से निकाले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- तिगरी से कांकाठेर और कांकाठेर में राणा प्रताप की मूर्ति से ओसीता जगदेवपुर मार्ग से होकर हाईवे से गंतव्य को रवाना होंगे।

- मेला क्षेत्र में सभी डेरे और दुकान जो सेक्टर-1 से 7 तक लगी हैं, उनको भी ढलान-1, 2, 3 से कांकाठेर से निकाला जाएगा। इसके बाद उनके वाहन हाईवे पर चढ़कर गंतव्य को रवाना होंगे।



- सेक्टर-7 से 24 तक बसे श्रद्धालुओं और दुकानदारों को ढलान-4 व मनरेगा मार्ग से होकर कांकाठेर-ओसीता कट से हाईवे की तरफ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें