फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : 16 स्थानों पर बनेंगी पार्किंग, बड़े वाहनों के लिए अलग इंतजाम

Thu, 05 Nov 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गंगा मेला तिगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। मेले में जाम की समस्या से निपटने के लिए 16 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इनमें बड़े वाहनों, रोडवेज बसों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा वीआईपी वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में इस बार करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सीओ ट्रैफिक अजय श्रोतिया ने बताया कि यातायात योजना के तहत पार्किंग संख्या एक-ए और एक-बी पॉपुलर के सामने खाली पड़े मैदान में बनाई जाएगी। यहां बड़े वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा तिगरी गेट के बांई ओर गन्ना तौल केंद्र के पास भी बड़े वाहनों की पार्किंग होगी।
विज्ञापन

तिगरी गेट पार करने के बाद रोडवेज बसों के लिए अलग पार्किंग निर्धारित की गई है। तिगरी गेट के आगे बांई ओर चारपहिया वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। शिव चौक से दांई ओर दोपहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। ढाल संख्या एक और दो के सामने भी दोपहिया वाहनों को खड़ा कराने की व्यवस्था की गई है।
ढाल संख्या तीन के सामने चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इसी ढाल के सामने चारदीवारी के अंदर दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहन खड़े किए जा सकेंगे। ढाल संख्या चार के दांई ओर वीआईपी पार्किंग निर्धारित की गई है।
वहीं, ढाल संख्या पांच के दांई और बांई ओर बड़े वाहनों की पार्किंग रहेगी। ढाल संख्या छह के दोनों ओर भी बड़े वाहनों को खड़ा कराने के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित किए गए हैं। इस तरह मेले में पहुंचने वाले वाहनों को उनकी श्रेणी के अनुसार पार्किंग उपलब्ध कराई जाएगी।
दो शिफ्टों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
पार्किंग और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुबह आठ से रात आठ बजे और रात आठ से सुबह आठ बजे तक दो शिफ्टों में लगाई जाएगी। यातायात पुलिस, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और पीआरडी समेत 250 जवानों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा कुमराला चौकी से पक्का पुल, राजीव अस्पताल, पार्किंग स्थल और तिगरी चेकपोस्ट होते हुए शिव मूर्ति तक यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। वहीं, ढाल संख्या दो से छह तक वीआईपी मार्ग और महाराणा प्रताप चौक तक यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी भी अलग अधिकारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें