फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : 22 नवंबर से हाईवे वनवे, 23 व 24 को पूरी तरह किया जा सकता है बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर जाम से बचने के लिए 22 नवंबर से वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत तिगरी जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को गजरौला, इंदिरा चौक और कुमराला होते हुए मेला स्थल तक पहुंचाया जाएगा, जबकि वापसी मोहम्मदाबाद और कांठ मार्ग से कराई जाएगी। वहीं, 23 और 24 नवंबर को जरूरत के अनुसार हाईवे के पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस वर्ष तिगरी मेला 15 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 24 नवंबर को है। गजरौला, धनौरा और बछरायूं की ओर से आने वाले श्रद्धालु कुमराला चौकी, पक्का पुल और तिगरी चेकपोस्ट बैरियर से ढाल नंबर चार होते हुए ढाल नंबर पांच से मेला परिसर में प्रवेश करेंगे।
वहीं, हाईवे पर ओसीता और कांठाठेर अंडरपास से मोहम्मदाबाद व कांठाठेर मार्ग की ओर आने वाले वाहनों को ढाल नंबर छह से मेला परिसर में भेजा जाएगा। इन मार्गों पर संकरा रास्ता होने के कारण जाम की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

भारी व्यावसायिक वाहन, रोडवेज और निजी बस, ट्रक, डंपर तथा मालवाहक ट्रैक्टर-ट्रॉली का डायवर्जन 22 नवंबर सुबह आठ बजे से 25 नवंबर रात आठ बजे तक लागू रहेगा। वहीं, जीप, कार, पिकअप और छोटे मालवाहक वाहनों का डायवर्जन 23 नवंबर सुबह आठ बजे से 25 नवंबर दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। मुख्य स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए निर्धारित मार्गों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

-
तिगरी मेला डायवर्जन
. बरेली से दिल्ली: आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे से खड़खड़ी कट, सिंभावली होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. रामपुर से दिल्ली: शाहबाद से डायवर्ट होकर बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. मुरादाबाद से दिल्ली (टोल द्वितीय): बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. मुरादाबाद से दिल्ली (टोल प्रथम): सिरसी, संभल, खिरनी और गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. मुरादाबाद से दिल्ली (जीवाई चौकी): सीएनजी पेट्रोल पंप से असमौली, संभल, खिरनी और गंगा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाएंगे।
. संभल से दिल्ली: चौधरी सराय से खिरनी और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. अमरोहा से दिल्ली: अतरासी तिराहा, अतरासी चौकी, हसनपुर, मंगरौला, गवां और गंगा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाएंगे।
. गजरौला से दिल्ली: गजरौला चौपला से हसनपुर, मंगरौला, गवां और गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. धनौरा से दिल्ली: चांदपुर, बिजनौर, मवाना और मेरठ होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. चांदपुर-बिजनौर से दिल्ली: बिजनौर, मवाना और मेरठ के रास्ते दिल्ली जाएंगे।
. हसनपुर से दिल्ली: मंगरौला, गवां और गंगा एक्सप्रेसवे से खड़खड़ी कट, सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ: लालकुआं और खड़खड़ी कट से गंगा एक्सप्रेसवे, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान और बदायूं होकर जाएंगे।
. मेरठ से मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ: बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ और मुरादाबाद होते हुए जाएंगे।
. हापुड़-मेरठ से रामपुर: गढ़ चौपला से बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी और शाहबाद होकर रामपुर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें