फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्घालुओं की परेशानी का सबब बनेंगे गड्ढायुक्त मार्ग

विज्ञापन
गजरौला के कांकाठेर में सड़क पर पसरी गंदगी - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले की तैयारियां चल रही हैं। डीएम के निर्देश है कि तिगरी की तरफ जाने वाले सभी मार्ग दुरुस्त और सड़कगड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए। लेकिन हाईवे से कांकाठेर और ओसी ताजगदेवपुर से तिगरी जाने वाले रास्ते में गड्डे ही गड्डे हैं। जो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की लिए परेशानी का सबब बनेंगे। ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और बीडीओ से टूटी सड़क से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले को आने जाने वाले लाखों श्रद्धालु कांकाठेर से होकर गुजरते हैं। हाईवे से तिगरी धाम का यह प्रमुख मार्ग है। जल निगम ने आठ महीने पूर्व गांव में पाइप लाइन बिछाने को सीसी रोड को जेसीबी से तोड़ दिया। जिस पर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को पत्र लिखकर टूटी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। टूटी सड़क के कारण कार्तिक पूर्णिमा पर गंगामें स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में गजरौला बीडीओ रोहिताश्व कुमार ने बताया कि उनको ग्रामीणों ने टूटी सड़क से अवगत कराया। इस बारे में उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है।
सदियों से लगने वाला तिगरी गंगा मेला आस्था का प्रतीक है। यहां पर लोग तरह-तरह के उत्पाद बेचने आते हैं। मगर इस बार तिगरी को जाने वाला मार्ग बेहद खराब और टूटा हुआ है। इस कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव की सड़क टूटी होने के कारण उस पर गंदगी पसरी हुई है। सड़क टूटी होने के कारण साफ सफाई नहीं हो पाती। अब तिगरी मेला शुरू होने वाला है। मगर लोक निर्माण विभाग और ब्लॉक द्वारा गांव की सड़क की सुध नहीं ली गई। यह उपेक्षा तिगरी मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को भारी पड़ सकती है। कमल राणा ग्रामीण कांकाठेर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें