ढबारसी/अमरोेहा। एआईएमआईएम के नेता समेत तीन लोगों पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गारवपुर निवासी अंकित ने कोर्ट को बताया कि 25 मई को वह साइकिल से ढबारसी बस स्टैंड पर सामान लेने आया था। बस स्टैंड के पास ढबारसी निवासी भूरे ने टक्कर मारकर साइकिल को गिरा दिया। विरोध करने पर भूरे ने अपने दो साथी एहतेशाम रजा हाशमी व गंभीर को बुला लिया। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की गई थी।
इसी बीच मौके से गुजर रहे ढबारसी निवासी मुदित त्यागी व जयपाल त्यागी ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर कोर्ट ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भूरे, एहतेशाम रजा हाशमी और गंभीर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।