डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बाढ़ खंड के कार्यों से असंतुष्ट होकर जेई को जमकर फटकार लगाई। कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा, कार्य में सुधार लाएं या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
डीएम ने तिगरी में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली। डीएम ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश देकर सतर्कता, गंभीरता और एक्टिव होकर दायित्व निर्वहन करने को कहा। कहा, तिगरी में सभी अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जितने घाट बने हैं, सभी घाटों की नियमित सफाई कराई जाई। सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कराएं कि घाट पर भीड़ न हो, स्नान करने के बाद तुरंत व्यक्ति निकल जाए। लोग शांति के साथ स्नान करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर की पूरी रोड खाली कराएं। हर सेक्टर में चौकी सहायता केंद्र बनाया गया है। तत्काल एक्टिव हो जाएं, यह सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि आने जाने का रास्ता साफ हो, कहीं अतिक्रमण न हो। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम एफआर ब्रजेश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, एएसपी राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।