फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वायरल संग बढ़ रहा गले में संक्रमण, ओपीडी में भरमार

Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में मौसम में बदलाव और उतार-चढाव के कारण लोगों में बुखार की समस्या के साथ गले में संक्रमण बढ़ रहा है। इससे संबंधित मरीजों की अस्पताल में भीड़ है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की लाइन लग रही है। डॉक्टर गले में दर्द और सूजन की शिकायत के साथ मौसम में आए नमी और फंगस का असर बता रहे हैं। रोजाना ओपीडी में ऐसे 15 से 20 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों मौसम में हुए उलटफेर के बाद वायरल बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सितंबर माह की शुरुआत में बीमारियों का ग्राफ बढ़ने लगा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि घर-घर लोग वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में ओपीडी दोगुनी से अधिक भीड़ बढ़ रही है।
जिला अस्पताल में हर दिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 18 मरीज गले में संक्रमण के पहुंचे जबकि बुखार के 20 मरीज वार्ड में भर्ती रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बुखार पीड़ितों को इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। जिले में बुखार से अब तक तीन की मौत हो चुकी हैं। वहीं, प्राथमिक जांच में डेंगू के 14 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

-
सही परामर्श से ही दवाई लें
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खुले में रखी चीजें, सड़े गले फल आदि का सेवन न करें। घर का खाना खाएं और सुरक्षित रहें। बासी भोजन, ठंडा पानी पीने से भी परहेज करें। उल्टी दो-तीन बार से अधिक होने पर चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही दवा लें।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- सर्दी जुकाम के मरीज से दूरी बनाए रखें।
- एसी से निकल कर तुरंत धूप में जाने तथा धूप से एसी में आने से बचें।
- ठंडा पानी पीने से बचें।
- ताजा भोजन करें, भोजन हल्का व सुपाच्य हो।
- अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-वायरल बुखार होने पर कम से कम पांच दिन आराम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें