फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीजे की आवाज से छज्जे की ईंट गिरने से तीन बराती घायल

Sun, 10 May 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बरात व धार्मिक जुलूसों में बजने वाले डीजे लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक होते जा रहे हैं। इन पर किसी का नियंत्रण नहीं हैं। रविवार को क्षेत्र के गांव तोमड़ा में एक बरात में बज रहे दो डीजे की आवाज से एक मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। छज्जे के नीचे खड़े तीन बराती मलबे की ईंट लगने से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। लोगों ने प्रशासन से डीजे की आवाज व बेस पर लगाम लगाने की मांग की है।बरात व धार्मिक जुलूसों में डीजे बजाना फैशन बन चुका है। झांकियों में डीजे बजाए जाते हैं। डीजे संचालक उनकी आवाज व बेस इतना अधिक बढ़ा देते हैं कि लोगों को भारी परेशानी होने लगती है। दिल के रोगियों के लिए तो डीजे की तेज आवाज हानिकारक होती है। रविवार को ग्राम तोमड़ा में एक ग्रामीण की बेटी की शादी थी। बरात में दो डीजे संचालक तीव्र आवाज में बजा रहे थे। बराती डीजे में बज रहे फिल्मी गीतों पर डांस कर रहे थे। गांव वाले भी चढ़त का आनंद ले रहे थे। गांव में एक तंग गली में डीजे की तेज आवाज से एक मकान के छज्जे की ईंट गिर गई। छज्जे के नीचे खड़े बराती अरविंद, बबलू व राजे घायल हो गए। उनके सिर से खून बहने लगा। बरातियों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। बाद में आनन फानन में चढ़त का काम पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें