फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: असम, बिहार से चोरी किए तीन ट्रैक्टर, पुर्जे लदा कंटेनर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। थाना पुलिस ने कंटेनर को पकड़ उसके चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर उसमें लदे चोरी के तीन ट्रैक्टर व 20 ट्रैक्टरों के इंजन, धुरा आदि पुर्जे बरामद किए। कंटेनर का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। तीनों ट्रैक्टर असम और बिहार से चोरी किए गए थे। चोरी के ट्रैक्टर व पुर्जे हरियाणा बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे पुलिस ने मोहम्मदाबाद के निकट जीरो बांध पर मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की तरफ जा रहे कंटेनर को पकड़ा। चेकिंग करने पर उसमें तीन ट्रैक्टर व पुर्जे लदे हुए थे। एक ट्रैक्टर पर नंबर नहीं थे। कंटेनर के चालक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां निवासी मुर्सलीन व कंडक्टर बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि चोरी के ट्रैक्टर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर से हरियाणा ले जा रहे थे। कंटेनर का मालिक पप्पू है। पुलिस ने कंटेनर से तीन ट्रैक्टर, चार ट्रैक्टर के इंजन, पांच के हाईड्रोलिक टापा, तीन के धुरा, एक की गियर बॉडी, एक का हाडी, तीन ट्रैक्टर की टंकी और तीन के ही रेडियेटर बरामद किए। ट्रैक्टर व पुर्जे हरियाणा ले जा रहे थे। कैंटर का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी तलाश जारी है। पप्पू के हाथ लग जाने पर बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें