फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गंगा नहाने गए तीन किशोर बहे, लड़कों को डूबता देख लोगों ने नदी में छलांग लगाकर दो को बचाया, एक की मौत

Fri, 19 Aug 2022 06:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी मोहर सिंह का 17 वर्षीय बेटा धर्मपाल 11वीं का छात्र था। वह ब्रजघाट में पढ़ाई करता था। वह शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण अपने तहेरे भाई कौसिंदर व गांव के ही ललित के साथ गंगा में नहाने गया था। तीनों दोस्त गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
छात्र धर्मपाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा में स्नान करने गए तीन किशोर बह गए। तीनों को डूबता देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने गंगा में छलांग लगा दी और उन्होंने किसी तरह दो किशोर बचा लिए, लेकिन तीसरे को नहीं बचाया जा सका। वह गहरे पानी में समां जाने के कारण हाथ नहीं आया। घंटे भर बाद उसका शव पानी पर उतराता मिला। वह 11वीं का छात्र था।

विज्ञापन

मामला ब्रजघाट चौकी के पीछे का है। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी मोहर सिंह का 17 वर्षीय बेटा धर्मपाल 11वीं का छात्र था। वह ब्रजघाट में पढ़ाई करता था। वह शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण अपने तहेरे भाई कौसिंदर व गांव के ही ललित के साथ गंगा में नहाने गया था। तीनों दोस्त गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वे डूबने लगे। जिनको डूबता देख आसपास के लोगों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए उधर को दौड़ लगाई, जिधर तीनों दोस्त डूब रहे थे।

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद कौसिंदर व ललित को बचा लिया, लेकिन धर्मपाल को नहीं बचाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि वह पानी की भंवर में फंस गया था। घंटे भर बाद उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। जिसे बाहर निकाला गया। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। शव को सीएचसी लाया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि 11वीं के छात्र की गंगा में डूबकर मौत का मामला सामने आया है। उसके दो साथियों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें