फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 किलो एलमुनियम-तांबे का तार चोरी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरों ने बिजली के सामान रिपेयरिंग की दुकान के ताले तोड़कर 75 किलो तांबे और एल्मुनियम का तार चोरी कर लिया। गश्त कर रही लेपर्ड ने तीनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे दरोगा ने उनके कब्जे और निशानदेही पर सामान बरामद किया। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पंडकी निवासी राकेश कुमार मोहल्ला कोट स्थित सीताराम मंदिर के पास बिजली के सामान रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह करीब चार बजे तीन चोरों ने दुकान के ताले तोड़ लिए। उसमें रखा तांबे और एल्मुनियम का तार चोरी कर लिया। अभी चोर तार चोरी कर दुकान से निकले थे। तभी लेपर्ड पर तैनात सिपाहियों ने तीनों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चोरों के कब्जे से तीन कट्टों 40 किलो एल्मुनियम और 35 किलो तांबे का तार बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम जुबैर, दानिश निवासी मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी थाना अमरोहा देहात और आसिफ निवासी मौहल्ला नियाजान अमरोहा नगर बताया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें