फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में न्यायालय के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव अहरोई में यामीन का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान नई बस्ती में रहने वाले वसीम से उनकी दोस्ती थी। एक दूसरे के घर आना जाना था। रुपयों का लेनदेन भी होता था। एक दिन अचानक वसीम ने चार लाख रुपये उधार मांगे। 2 फरवरी 2022 को 3.75 लाख रुपये वसीम को दे दिए। वसीम ने छह महीने में रुपये वापस करने की बात कही थी लेकिन बाद में टालमटोल करता रहा। लगातार तकाजा करने पर 23 मई 2023 को वसीम ने दो लाख रुपये का चेक दे दिया। जबकि एक चेक 1 लाख 75 हजार रुपये का दिया। पीड़ित यामीन ने दोनों चेक को भुगतान के लिए प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा अहरोई में जमा कर दिए।
इस बीच आरोपी वसीम ने एक चेक का भुगतान रुकवा दिया, जबकि दूसरे चेक पर वसीम के हस्ताक्षर मिलान नहीं हो सके। लिहाजा दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत वसीम से की तो वह बरगलाने ने लगा। रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि 24 सितंबर 2023 को यामीन अपने घर पर था। तभी वसीम अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

यामीन ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में सिविल जज के आदेश पर वसीम और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट, धमकी के मुकदमे में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें