फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मारपीट में तीन दोषियों तीन साल की सजा

Thu, 16 Oct 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मारपीट के मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों को तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही तीन हजार का जुर्माना लगाया है। फिलहाल तीनों दोषी जमानत पर जेल से बाहर थे।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला फकरपुरा में नवाजिश अब्बास का परिवार रहता है। 29 दिसंबर 2019 की सुबह उनकी बहन के साथ आसिफ रजा ने मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर नवाजिश अब्बास अपनी बहन से मिलने पहुंचे तो आसिफ रजा ने दानिश, मीसम और कर्रार हुसैन के साथ मिलकर मारपीट की। मामले में नवाजिश अब्बास ने आसिफ रजा, दानिश, मीसम और कर्रार हुसैन के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
इस मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की और साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर आरोपी आसिफ रजा, दानिश और कर्रार हुसैन को दोषी करार दिया। साथ ही तीनों को तीन साल की सजा सुनाई और तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें