आदमपुर। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर भीमा में धर्मपाल सिंह का परिवार रहता है। धर्मपाल की तीन माह की बच्ची मोनिका को सोमवार की रात में बुखार आया था। बुखार के साथ डायरिया की शिकायत हुई। परिजनों ने पहले उसे रहरा के एक झोलाछाप से दवाई ली थी, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की देर रात हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका दो भाई बहनों में सबसे छोटी थी। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।