फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिखाकर तीन लाख हड़पे, पिता-पुत्रों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्रों ने प्लॉट दिखाकर कारोबारी से तीन लाख रुपये हड़प लिए। उसके बाद न तो प्लॉट दिया और न रुपये वापस किए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पचदरा में वसीम का परिवार रहता है। आरोप है कि मोहल्ला मच्छरट्ठा के रहने वाले पिता-पुत्रों का उनके घर आना जाना था। जनवरी में उन्होंने कैलसा रोड पर एक 300 गज का प्लॉट दिखाया था। एडवांस में तीन लाख रुपये ले लिए थे। जबकि 15 लाख रुपये रजिस्ट्री कराने के बाद देने की बात तय हुई थी लेकिन आरोपियों ने न तो रुपये वापस किए और न बैनामा कराया। 10 अक्तूबर की दोपहर आरोपियों ने कारोबारी को कैलसा रोड पर बुलाया और गाली-गलौज की। हत्या करने का भी प्रयास किया। किसी तरह बचकर घर पहुंचे कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताय कि एसीजेएम प्रथम के आदेश पर पुलिस ने सानू, सुभान कुरैशी और इंतजार कुरैशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें