फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के ओगपुर गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रपाल की बेटी चंद्रकला की शादी छह साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव हयातपुर निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वाले चंद्रकला को दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि 13 जून सुबह ग्यारह बजे विवाहिता को ससुराल वाले ने पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में पति सुरेंद्र, सास माया और ससुर थान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें