फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मछली पकड़ते समय तीन दोस्त गंगा में बहे, एक की मौत

Tue, 09 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के गांव धोरिया के सामने गंगा में डूबे युवक की तलाश करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मछली पकड़ते समय तीन दोस्त राजेंद्र, श्याम व भुवनेश गंगा में बह गए। श्याम व भुवनेश किसी तरह बाहर निकल आए जबकि राजेंद्र (34) डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राजेंद्र का शव बरामद किया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के भीमा ठीकरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह खेती करते थे। राजेंद्र के दोस्त गांव झुरेरी निवासी श्याम व भुवनेश पास ही धोरिया गांव के सामने गंगा में मछली पकड़ने गए थे। श्याम राजेंद्र का साढू भी लगता है। दोस्तों से मिलने के लिए राजेंद्र भी कुछ समय बाद वहां पहुंच गए और मछली पकड़ने में उनकी मदद कराने लगा। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। किसी तरह से श्याम और भुवनेश तो बाहर निकल आए लेकिन राजेंद्र नहीं निकल सका। दोस्तों ने बाहर निकलकर शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से तलाश शुरू की गई लेकिन राजेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका।
सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक तलाश जारी रही। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, गोताखोरों को राजेंद्र का शव मिला। राजेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। एक आठ साल का बेटा और एक दो महीने की बेटी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि गंगा में डूब कर युवक की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें