फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक ही परिवार में मिले डेंगू के तीन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजाना गांव 13 अक्तूबर को एक ही परिवार में तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव के पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। इसमें 32 मरीजों की जांच की गई। इनमें बाकी 14 मरीजों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इन लोगों को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। इनकी मंगलवार को जांच कराई गई। इसमें दो महिलाएं 29 और 60 साल व एक पुरुष 30 साल है, जिनमें डेंगू की पुष्टि हुई। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद अनस, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी केशव कुमार ने योगदान दिया। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर भी मौके पर पहुंचे और शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि बारिश के मद्देनजर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधान को तीन सप्ताह तक लगातार प्रत्येक सप्ताह लार्वीसाइड का छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने और क्लोरीन की गोली डालने के बाद ही पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। शिविर में ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें