फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल पर मारा छापा, दो वार्ड सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हसनपुर के रहरा बाईपास मार्ग पर स्थित साई जीवन दान नर्सिंग होम पर छापा मारा। एमबीबीएस चिकित्सक नहीं मिलने पर अस्पताल के दो वार्ड सील कर दिए गए। वहीं, अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद एसडीएम सुनीता सिंह और सीओ दीप कुमार पंत के साथ मिलकर की। नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि साईं जीवन दान नर्सिंग होम पर निरीक्षण के दौरान पता चला कि यहां पर बोर्ड पर एमबीबीएस डॉक्टर होना दर्शाया गया। लेकिन, अस्पताल में बीयूएमएस चिकित्सक मिले। अस्पताल में किसी भी मरीज को भर्ती न किया जा सके। इसके लिए अस्पताल के दो वार्ड सील कर दिए गए। साथ ही संचालक को नोटिस जारी किया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि दो अगस्त को भी अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। उस समय भी खामियां मिलने पर अस्पताल की ओटी को पहले ही सील किया जा चुका है। पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। दस्तावेज नहीं दिखाए जाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें