फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली गिरने से तीन गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। बारिश के दौरान क्षेत्र के गांव भजनपुरी में घेर में बंधी तीन गायों के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे तीनों की मौत हो गई। गायों की मौत की सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक गायों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव भजनपुरी में अरविंद का मकान और घेर है। वह किसानी करते हैं। सोमवार की दोपहर घेर में उनकी तीन गाय बंधी हुई थीं। तभी बारिश के दौरान तीनों गायों के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। उधन, किसान के घेर में आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण सहम गए। डिप्टी सीवीओ डाॅ. राजेश कुमार शर्मा ने बिजली गिरने से तीन गायों की मौत होने की पुष्टि की है। बताया कि गायों का पोस्टमार्टम किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें