फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नहीं मिले गंगा में बहे तीनों भाई, तलाश जारी

Mon, 01 Sep 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भतीजे के मुंडन संस्कार के दौरान तिगरी गंगा में बहे तीनों भाई अनुज, ओमकार व बंटी का पांचवें दिन भी नहीं मिल सके। एसडीआरएफ, पीएसी जवानों और स्थानीय गोताखोरों ने तीनों की तलाश में जुटी हैं। उधर, बेटों के न मिलने से मां शशिबाला, पिता रामपाल व बहन सुधा कई बार बेसुध हो गए। मां का कहना है कि वह किसके सहारे वापस घर जाएं।
विज्ञापन


अमरोहा के दानिशमंदान मोहल्ला निवासी तीनों भाई अनुज, ओमकार व बंटी बीते बुधवार (27 अगस्त) को तिगरी गंगा में बह गए गए थे। तीनों परिवार के साथ भतीजे विनायक का मुंडन संस्कार कराने आए थे। तीनों के गंगा में बहने से परिजन, रिश्तेदार, सगे संबंधी गमजदा हैं। सभी लोग पांच दिन से गंगा किनारे जल की तरफ टकटकी लगाए रहते हैं। रोजाना सुबह को तीनों की तलाश में मोटरबोट लेकर एसडीआरएफ व पीएसी जवान व स्थानीय गाेताखोर गंगा जल में उतर जाते हैं।

रविवार को मौसम खराब होने के बावजूद उनकी खोज में तिगरी से लेकर ब्रजघाट तक गंगा में उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। तीनों भाइयों के गंगा में डूब जाने से मां शशिबाला, बहन सुधा और पिता रामपाल का बुरा हाल है। मां कई बार बेसुध हो गई। उन्होंने कहा कि वह अब किसके सहारे घर जाएं। उनके तीन जवान बेटे चले गए। गंगा किनारे सब कुछ उजड़ गया। अब तो उनको जिंदगी भी अच्छी नहीं लगती। मां की आंखों में आंसू देख तीनों की बहन सुधा भी रोने लगी। उसने किसी तरह मां को संभाला। उधर, एसडीएम विभा श्रीवास्तव शाम को तिगरी गंगा किनारे पहुंचीं। उन्होंने टीम से तीनों भाइयों के बारे में जानकारी ली और परिजनों से भी बात की।
विज्ञापन












परिवार नरौरा जाकर खोज कराए तो प्रशासन मदद को तैयार



गंगा में डूबे तीनों भाइयों का पांचवें दिन भी तलाश नहीं हो सकी। पानी का तेज बहाव उनकी तलाश में बाधा बन रहा है। उधर कुछ लोगों का कहना है कि तीनों भाई बहकर नरौरा पहुंच गए होंगे। परिजनों को वहां भी जाकर देखना चाहिए। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि परिजन अगर दूसरे जिले में जाकर तलाश करने के लिए कहेंगे तो उनकी स्थानीय प्रशासन से बात कर पूरी मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें