फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजमा हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौंदा के जंगल में पिता-पुत्री को गोली मारकर घायल करने और उपचार के दौरान बेटी की मौत होने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 16 मई की रात संभल के सलेमपुर सलारपुर उर्फ हाजिपुर निवासी रकशाद अपनी बेटी उजमा और भाई इरशाद के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव सेला आ रहे थे। जैसे ही बाइक इंकौदा के पास जंगल में पहुंची तभी गांव के कुछ लोगों ने पिता-पुत्री को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उजमा की मौत हो गई। भाई इरशाद की तहरीर पर गांव के ही रिहान, अकरम, अय्यूब, रिजवान और शफीन के खिलाफ भूमि विवाद में हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पिछले दो महीने से मामले की जांच कर रही थी। सोमवार की रात सीओ जितेंद्र कुमार के निर्देशन पर इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा ने नामजद आरोपी अय्यूब, रिहान और रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें